दुनिया के विभिन्न देशों में योग क़ी बढ़ती लोकप्रियता के कारण आज इसे अलग अलग संस्थाएं क्रिस्टियन योग के नाम से योग को अलग अलग रूप में प्रचारित कर रही हैंI "क्राइष्टयोगा " "क्राइष्ट फील्ड साओल" के नाम से यूरोप के बाजारों में डी वी डी भी मिल रही हैं Iइसके अलावा क्राइष्टयोग मैगजीन नाम से ईसाईयों की धार्मिक पत्रिका में भी योग के ईसाई धार्मिक पहलुओं को जोड़ा गया हैIहिन्दुओं की संस्था के प्रतिनिधि राजन जेड का कहना है ,की यह सुखद है की हिन्दू धर्म से सिंचित होकर आज योग विश्व भर की धर्म एवं संस्कृतियों में अपनी सकारात्मक छाप छोड़ रहा हैI उन्होंने कहा की योग अब विश्व धरोहर बन चुका हैI
उनका कहना है ,की योग किसी भी धर्मावलम्बी को उसके आध्यात्मिक रूप से उच्च स्तर को प्राप्त करने में मदद करता हैI.
शिकागो में केथोलिक धर्मावलम्बियों की संस्था "केथोलिक योग " के नाम से योग के भौतिक एवं आध्यात्मिक पहलुओं को प्रार्थना एवं अन्य माध्यम से अपने लोगों को शिक्षा देने का कार्य कर रही हैंIइसके अलावा यहूदियों को "जेंटल ज्यूविश योग "के नाम से आयेंगर की योगिक क्रियायों का यहूदियों को अभ्यास करा रही हैंIइसके अलावा" शिन्तो योग" के नाम से जापानी भी योग का लाभ ले रहे हैंI
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें